फिरोजाबाद, अप्रैल 22 -- थाना नसीरपुर के गांव नगला रामबक्स लाछपुर ने घर में काम करने वाले मजदूरों पर आभूषण चोरी कर छिपाने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कमलेश यादव पुत्र सीताराम निवासी नगला रामबक्स लाछपुर पैरालिसिस रोग से पीड़ित है। वह अपनी पत्नी शाली के साथ गांव में रहता है। जबकि उसके बच्चे दिल्ली में रहते हैं। 4 अप्रैल को इसके घर पर टायलेट के निर्माण के लिए मिस्त्री भीमसेन पुत्र रक्षपाल, वेलदार गोपाल पुत्र शिशुपाल निवासी ग्राम पिडरव थाना नगला खंगर आये थे। पीड़ित की पत्नी ने अपने आभूषण को थैले में भरकर घर में रख दिया। मजदूर लगातार काम करते रहे। 17 अप्रैल को जब पीड़ित की पत्नी अपने आभूषण लेने गई तो वहां से आभूषण गायब मिले। पीड़ित ने मजदूरों से आभूषण के बारे में पूछताछ की तो गोपाल ने चोरी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.