पीलीभीत, मई 23 -- पूरनपुर। दो अलग अलग स्थानों पर घर में काम कर रही दो महिलाओं को करंट लग गया। इससे अफरा तफरी मच गई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। नगर के मोहल्ला अहमदनगर की रहने वाली गुलजार बेगम शनिवार को घर में कपड़ों को प्रेस कर रहीं थी। इस दौरान प्रेस में करंट उतरने से गुलजार बेगम उसकी चपेट में आ गई। करंट लगने से वह चीख पड़ी। इससे परिजनों में खलबली मच गई। परिजनों ने बिजली सप्लाई बंद कर उन्हें बचाया और उपचार के लिए सीएचसी लाए। इसके अलावा गांव मुझा खुर्द की अखलाक बेगम घर में नल पर कपड़े धो रहीं थी। यह भी पढ़ें- घर में काम कर रही महिलाओं को लगा करंट इस दौरान नल में करंट की चपेट में अखलाक बेगम भी आ गईं। उन्हें भी उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- अघोषित बिजली कटौती पर महिलाओं ने खोला मोर्चा

हिंदी हिन्दुस...