हमीरपुर, मार्च 23 -- मौदहा। घर के अंदर किसी काम में लगी किशोरी की सांप ने काट लिया। किशोरी की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे लेकर इलाज के लिए सीधे सीएचसी भागे, लेकिन यहां लाते समय रास्ते में किशोरी की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।कोतवाली क्षेत्र के अरतरा गांव निवासी 11 वर्षीय आयशा पुत्री स्व.दिलीप कुमार सोमवार को दिन में 12 बजे के आसपास अपने घर में किसी कामकाज में लगी हुई थी। तभी उसे सांप ने काट लिया। मां साधना ने बताया कि आयशा की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो उसे बेहोशी हालत में पड़ा देखा। उसके हाथ में सांप के काटे जाने का निशान बना था। आनन-फानन में आयशा को लेकर सीएचसी भागे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.