हमीरपुर, मार्च 23 -- मौदहा, संवाददाता। घर के अंदर किसी काम में लगी किशोरी की सांप ने डस लिया। किशोरी चीख मारकर कमरे से निकलकर आंगन में बेहोश हो गई। परिजन उसे लेकर इलाज के लिए सीधे सीएचसी भागे, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही किशोरी की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अरतरा निवासी 11 वर्षीय आयशा पुत्री स्व.दिलीप कुमार गांव के परिषदीय विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा थी। सोमवार की दोपहर 12 बजे के आसपास अपने घर में तख्त के नीचे से सामान निकाल रही थी, तभी वहां छिपे सांप ने उसके हाथ-पैर में काट लिया। जिससे वह शोर मचाती हुई कमरे से बाहर भागी और आंगन में गिरकर बेहोश हो गई। उसकी हालत देख उसकी मां साधना ने ग्रामीणों की मदद से उसे आनन-फानन सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। इस घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.