घर में काम करने वाली महिला पर 15 तोला सोना चोरी करने का आरोप, युवक समेत पुलिस को सौंपा
संभल, मई 19 -- कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बारहसैनी में एक घर से करीब 14 से 15 तोला सोना चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने घर में काम करने वाली महिला और उसके साथी युवक पर चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला बारहसैनी निवासी अरुण अग्रवाल पुत्र अमरनाथ अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने 21 अप्रैल 2026 को थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला को घर में साफ-सफाई और बर्तन धोने के काम पर रखा था। महिला मोहल्ले में किराये के मकान में रहकर आसपास के कई घरों में काम करती थी। पीड़ित ने बताया कि महिला नियमित रूप से घर पर काम करने आती थी, लेकिन 14 मई से उसने अचानक आना बंद कर दिया और कोई सूचना भी नहीं दी। इसी बीच 15 मई को जब घर में रखे सोने के आभूषणों की जरूरत पड़ी तो अलमारी की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.