लखनऊ, मार्च 13 -- लखनऊ,संवाददाता। आशियाना इलाके में एक घर में काम करने वाली महिला ने आभूषण चोरी कर लिए। मामले में शक होने पर परिवार वालों ने पुलिस को सूचित किया। पूछताछ के दौरान महिला ने जेवर लेने की बात स्वीकार की और उन्हें वापस करने की बात कही। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सेक्टर-एन आशियाना निवासी रत्नेश शर्मा के अनुसार, सेक्टर-एम रिक्शा कॉलोनी की रहने वाली लक्ष्मी भारती, पत्नी नरेश भारती, पिछले करीब 11 महीनों से उनके घर में साफ-सफाई और बर्तन धोने का काम कर रही थी। आरोप है कि दिसंबर में उसने उनकी मां का लगभग 7.5 ग्राम का सोने का कंगन चुरा लिया था, लेकिन उस समय परिवार को इसकी जानकारी नहीं हो सकी।रत्नेश ने बताया कि 28 फरवरी को उनकी छोटी बहन ससुराल जाने के लिए तैयार हो रही थी। उसी दौरान उसके जेवर गायब मिले। गायब जेवरों में दो जोड़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.