घर में काम करने के दौरान महिला को सांप ने डसा, मौत
सीतामढ़ी, अक्टूबर 7 -- सीतामढ़ी। रीगा थाना क्षेत्र के नरहा गांव में मंगलवार शाम सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका की पहचान नरहा गांव निवासी राजेंद्र राय की पत्नी माया देवी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, माया देवी मंगलवार शाम घर में काम कर रही थीं। इसी दौरान एक विषैले सांप ने उन्हें डस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद माया देवी को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।इधर, घटना की सूचना मिलने पर सदर पिकेट प्रभारी सोहित यादव पुलिस टीम के साथ अस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.