बागपत, मार्च 19 -- बागपत। सिंघावली अहीर क्षेत्र के डौला गांव का रहने वाला जीशान कक्षा 12 का छात्र है। परिजनों ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह अपनी भाभी के साथ घर की सफाई कर रहा था। इसी दौरान उसके एक पैर में तेज दर्द हुआ। पैर में दो निशान बने हुए मिले। जिसके बाद उसने गांव में निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, तो चिकित्सक ने सांप द्वारा डसे जाने की जानकारी दी। यह सुनते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। वे तुरंत ही उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी मेडिकल आफिसर डा. शाहिद अली ने वार्ड में भर्ती कर उपचार किया। चिकित्सक का कहना है कि जीशान को एंटी स्नेक वेनम के 10 इंजेक्शन लगाए गए हैं। अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.