घर में कहासुनी के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान
एटा, जून 11 -- घर में हुई कहासुनी के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव कमरे में लटका मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। थाना जैथरा के गांव फगनौल निवासी साजिद उर्फ बिल्लू (30) पुत्र शमशाद करीब सात साल से कस्बा धुमरी स्थित ससुराल में रहता था। बुधवार शाम को कमरे में चला गया और कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। भाई आबिद ने बताया कि सात साल से भाई ससुराल में रहता था। विवाद की जानकारी नहीं हुई है। यह भी पढ़ें- घर में कहासुनी के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान बताया जा रहा है कि घर में कहासुनी के बाद युवक ने यह कदम उठाया है। जैथरा पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.