घर में कहां रखें कांवड़ का जल? जानें सही जगह, जलाभिषेक की विधि और बाकी जरूरी नियम
नई दिल्ली, अगस्त 7 -- सावन के महीने में देशभर से लाखों श्रद्धालु कांवड़ यात्रा पर निकलते हैं। शिव भक्त गंगाजल लेकर लंबी पैदल यात्रा करते हैं और भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि कांवड़ में लाया गया जल बेहद पवित्र और शुभ होता है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि कांवड़ का जल घर में कहां रखना चाहिए? इसे रखते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है और इस पवित्र जल से जलाभिषेक करने की सही विधि क्या है?घर में यहां रखें कांवड़ का जल मान्यता के अनुसार कांवड़ का जल सिर्फ पानी नहीं बल्कि गंगाजल और शिव भक्ति का प्रतीक है। ऐसे में हमें इसे घर के अंदर पूरे सम्मान और पवित्रता के साथ ही रखना चाहिए। नियम के अनुसार इसे रखने के लिए ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा का चुनाव करना चाहिए। घर में पूजा वाली जगह पर कांवड़ का जल रखा जा सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.