फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 17 -- शमसाबाद । थाना क्षेत्र के गांव नगला सेठ निवासी तारावती ने थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर तीन लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। तारावती के अनुसार शाम के समय आरोपियों ने उनके घर में ईट फेंक दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। शोर सुनकर उनका पुत्र मोर सिंह बचाव के लिए पहुंचा तो आरोपियों ने एक राय होकर मां-बेटे के साथ मारपीट कर दी, जिससे दोनों घायल हो गए। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...