बरेली, मई 20 -- बहेड़ी। मकान में गिट्टी फेंकने के विरोध पर दबंग ने घर में ईंट-पत्थर फेंके। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी है। ग्राम बांसबोझ के ख्यालीराम पुत्र त्रिलोकी का कहना है कि वह शादी में आंवला गया था। पत्नी और बच्चे घर पर थे तभी खेमपाल ने उसके घर में गिट्टी मारी। पत्नी-बच्चों ने विरोध जब विरोध किया तो ईंट-पत्थर बरसाए। इस हमले में उसकी पत्नी और बच्चे बाल बाल बच गई। पुलिस ने खेमपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह भी पढ़ें- बच्चों के विवाद में ईंट-पत्थर से परिजनों पर हमला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...