औरंगाबाद, अप्रैल 25 -- गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड के बन्देया थाना क्षेत्र के गंगटी गांव निवासी कामेश्वर महतो के मकान में आग लगने से लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि शुक्रवार की देर रात परिजन भोजन के बाद सोए हुए थे, तभी घर के एक कोने से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। परिजनों की नींद खुली तो उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। आग पर काबू पाने के लिए ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटना की सूचना थाने के अलावा अंचल कार्यालय को दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.