फरीदाबाद, दिसम्बर 18 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। संत नगर स्थित घर में भीषण आग लग गई। इससे घर की बेसमेंट में आग फैलने से करीब 10 लाख रुपये, आभूषण और घरेलू सामान जल गया। यह घटना गुरुवार सुबह की है। आग लगने की वजह शॉर्ट-सर्किट बताई जा रही है। संत नगर निवासी गोविंद एक फैक्टरी में नौकरी करते हैं। गुरुवार सुबह करीब 7:45 पर अचानक उनके घर में धुआं उठने लगा। धुआं उठता देख आस-पड़ोस के लोग जमा हो गए। लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। लोगों ने अपने स्तर पर आग परकाबू पाने का प्रयास किया। सूचना मिलने के करीब 15 मिनट के अंदर फायर ब्रिगेड कर्मी आग बुझाने के लिए पहुंच गए, लेकिन तब तक घर के अंदर बेसमेंट में आग की लपटें फैल गईं। फायर ब्रिगेड कर्मियों के प्रयास के बावजूद घर में एलसीडी, सोफा, बेड, फ्रिज, माइक्रो वेब, कागजात, सोने-चांदी के आभूषण कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.