पीलीभीत, जनवरी 8 -- पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि गांव का ही निवासी परमजीत पुत्र खेमकरन एक जनवरी को उसकी 21 वर्षीय पुत्री को बहलाफुसलाकर ले गया था। इस बात की शिकायत करने जब वह आरोपी के घर गया तो करन,नरेंद्र्र,कमलेश,रामपाल,सेवाराम ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए घर में आग लगा देने की धमकी दी। जब उसके बहनोई ने उसका पक्ष लिया तो आरोपियों ने बहनोई के ग्राम मझोला स्थित घर में आग लगा दी। जिससे घर में रखा घरेलू सामान,ईरिक्शा समेत अन्य सामान जल गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.