सराईकेला, जनवरी 25 -- फर्श पर पुआल बिछा कर बिस्तर में सोयी थी राजनगर,संवाददाता। राजनगर थाना अंतर्गत गोविंदपुर पंचायत के रुतडीह गांव में बीती रात करीब 10 बजे हृदय विदारक हादसा हो गया। घर में आग लगने से 45 वर्षीय महिला सुबोला सरदार की जलकर मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात को परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। सुबोला सरदार फर्श पर पुआल बिछा कर बिस्तर में सोयी थी, पास में ढिबरी भी जला कर रखी थी। इसी दौरान अचानक पुआल के बिस्तर में आग लग गई। आग की लपटों में झुलसने से महिला सुबोला सरदार गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने उन्हें राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया। लेकिन दुर्भाग्यवश अस्पताल ले जाने...