घर में आग लगने से 15 बकरियां जलकर मरीं
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 24 -- संग्रामगढ़। थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में रविवार रात करीब आठ बजे बैजनाथ सोनकर के घर में आग लग गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। लपटें तेज होने के कारण घर के बाहर बरामदे में छप्पर के नीचे बंधी 15 बकरियां जलकर मर गईं। आग से घर में रखा खाद्यान्न, कपड़े, बर्तन सहित अन्य घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.