दुमका, फरवरी 26 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के आमगाछी पंचायत के धोबना गांव में बीते रात्र को अचानक आग लगने से हजारों की संपत्ति जलाकर नष्ट हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित गृहणी अनिता पुजहर ने बताया कि रात्र करीब एक बजे अचानक टाली की छावनी आग लग गई। होहल्ला करने के बाद ग्रामीणों के सहयोग से लगी आग को बुझाने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन तबतक घर पर रखे धान, चावल, कपड़ा, आभूषण, लकड़ी आदि हजारों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गया। उन्होने प्रसाशन से हुई क्षतिपूर्ति की मांग किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...