देवघर, अप्रैल 24 -- जसीडीह प्रतिनिधि खोरीपानन पंचायत अंतर्गत तिलैया गांव में दोपहर करीब 2 बजे एक घर में अचानक आग लग गई। बताया जाता है कि घर में रखे पुआल में आग लगने से देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में हजारों रुपए मूल्य का पुआल जलकर राख हो गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता के कारण सफल नहीं हो सके। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अग्निशमन केंद्र को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड टीम घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह भी पढ़ें- हरपालपुर में आग से तीन झोपड़ियां जलकर राख हालांकि कितने सामान की क्षति हुई है। इसकी स्पष्ट रिपोर्ट नहीं मिल पाई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान शंकर राय, पंचायत के म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.