हजारीबाग, जनवरी 4 -- इचाक, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कुटुम सुकरी गांव निवासी उर्मिला देवी पति लखन साव के मकान में रविवार की रात अचानक आग लग गई। घटना में घर का सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित महिला उर्मिला देवी ने घटना को अंजाम देने में शरारती तत्वों के हाथ होने का अंदेशा जताते हुए अज्ञात के खिलाफ इचाक थाना में आवेदन दिया है। जिसमें कहा है कि आग लगने से घर में रखा धान चावल कपड़ा बिस्तर समेत अन्य जरूरी सामान जलकर नष्ट हो गया। जिसके चलते महिला को ठंड में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। थाना को दिए आवेदन में शरारती तत्वों को चिन्हित कर कार्रवाई की मांग पीड़ित महिला ने पुलिस से किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.