हरदोई, जून 6 -- बेनीगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के कुइया गांव में शनिवार तड़के शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक परिवार की गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आने से घर में रखा गेहूं, जेवरात, जरूरी दस्तावेज और परचून की दुकान का सामान नष्ट हो गया। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। कुइया गांव निवासी राजकुमार पुत्र भैयालाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रात करीब तीन से चार बजे के बीच फ्रीजर में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। यह भी पढ़ें- शॉर्ट सर्किट से लगी आग, नगदी समेत गृहस्थी का सामान राख पीड़ित के अनुसार घर में रखा लगभग 40 कुंतल गेहूं, सोने का हार, पायल, अन्य जेवरात, परिवार के महत्वपूर्ण दस्तावेज तथा परचून की दुकान का पूरा सामान ज...