गोड्डा, अप्रैल 17 -- मेहरमा, एक संवाददाता। अंचल के बलबड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमडिहा गांव में बीती रात गीता देवी के घर में मध्य रात्रि लगी आग में घर में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। जिसमें दैनिक उपयोग की वस्तुओं के अलावा अनाज,कपड़े, बर्तन समेत बेटी की शादी के लिए खरीदे गए अन्य जरूरी सामान भी शामिल थे। अगलगी की इस घटना से बिटिया की शादी को लेकर संजोए सपने टूट गए एवं उनके अरमानों पर पानी फिर गया। ज्ञात हो कि आगामी 28 अप्रैल को गीता देवी की बिटिया संजू की शादी होनी थी।जो नयानगर महागामा निवासी लक्ष्मण यादव के बेटे पप्पू यादव से होना तय था,लेकिन अचानक लगी आग ने एक ही झटके में परिवार के अरमानों पर पानी फेर दिया।पीड़िता गीता देवी ने बताया कि घटना के वक्त वह अपने परिवार संग घर के अंदर सो रही थी। आधी रात को अचानक आग की लपटें उठती देख सभी लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.