छपरा, मई 27 -- मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा थाना क्षेत्र के भिडिया गांव में आपसी विवाद के दौरान घर में आग लगाने और महिलाओं के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गांव की उमरावती देवी ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, आरोप है कि रामायण महतो के परिवार के सदस्य अचानक उनके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उमरावती देवी और उनकी पतोहू को घर से बाहर खींचकर मारपीट की गई। पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने उनके घर में आग लगा दी, जिससे घर में रखा सामान और जरूरी कागजात जलकर नष्ट हो गए। घटना की सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरी घटना वहीं दूसरी घटना प्रखंड के दामोदरपुर गांव की है, जहां अपने...