एक संवाददाता, अप्रैल 28 -- बिहार के मुंगेर जिले में गंगटा थानाक्षेत्र के रायटोला गांव में ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां साधु के वेश में आए तीन शातिर ठगों ने पूजा-पाठ और अनिष्ट का भय दिखाकर गृहस्वामी को मंदिर भेज दिया और पीछे से घर से लगभग तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। घटना 23 अप्रैल की है। जबकि थाना में आवेदन 26 अप्रैल को दिया गया। पीड़ित गृहस्वामी रामाशीष राय ने गंगटा थाना में आवेदन देकर बताया है कि, 23 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे एक चार पहिया वाहन से तीन लोग साधु के वेश में उनके दरवाजे पर आए। बातचीत के दौरान उन्होंने घर में अशांति, ग्रह दोष और बड़े अनिष्ट की आशंका जतायी। विश्वास में लेने के लिए ठगों ने घर के पूजा कक्ष का मुआयना भी किया। इसके बाद ठगों ने अनिष्ट से बचने का उपाय बताते हुए तुरंत पास के म...