घर में अचानक महिला की मौत, मचा हड़कंप
बाराबंकी, अगस्त 5 -- बाराबंकी। कोठी थाना के लाखूपुर गांव में मंगलवार की शाम एक महिला की अचानक मौत हो गई। इस घटना से घर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। लाखूपुर गांव निवासी जितेंद्र रावत के परिवार में पत्नी नीशू (28) अपने पांच बच्चों के साथ रहते हैं। जितेंद्र मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। मंगलवार की देर शाम को नीशू ने खाना पकाया। इसके इसके बाद वह चारपाई पर लेट गई। चारपाई पर ही उनकी मौत हो गई। इस घटना से घर में घर में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना मृतका के पिता लल्लन रावत निवासी रामापुर थाना कोठी को दी। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। मृतका का छह साल पहले विवाह हुआ था। कोतवाल धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिला के मौत के मामले में कोई आरोप नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सेप्टीस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.