सीवान, मार्च 21 -- नौतन,एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र खाप बनकट पंचायत के चफवां वार्ड नंबर नौ में शुक्रवार की सुबह दो झोपड़ीनुमा घर व बधार में अचानक आग लगने से लगभग एक लाख की सम्पत्ति जलकर राख हो गई। झोपड़ी से आग की लपटें देख लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोगों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ित गौरी शंकर भगत तथा नगीना भगत ने बताया कि झोपड़ी में एक साइकिल, दो चौकी, दो चारपाई, बिछावन अनाज जलकर राख हो गया। जिन्होंने बताया कि घर में अचानक आग लग गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...