घर में अकेली युवती से की छेड़छाड़
बहराइच, मई 23 -- बहराइच, संवाददाता। खैरीघाट थाने के एक गांव निवासनी युवती का पति किसी दूसरे प्रांत में रहकर मजदूरी कर रहा है। युवती घर पर अकेली रह रही है। युवती ने रिश्ते में जेठ लगने वाले युवक से पति से बात करने को मोबाइल मांगने पर युवक ने उससे छेड़छाड़ की। युवती ने अपने आप को छुड़ाने को कड़ाई से प्रतिकार करने पर धमकी दी। इसी दौरान शोर पर आसपास के लोग दौड़े। तो हमलावर फरार हो गया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई गई है। खैरीघाट थाने के इस गांव में शोहदे की ओर से यह वारदात तब हुई। जब गांव का ही यह युवक उसके घर के सामने से निकल रहा था। पीड़िता के मुताबिक उसे रिश्ते में जेठ लगने वाले इस युवक के इस अप्रत्याशित व्यवहार की बिल्कुल आशंका नही थी। एसएचओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि बहुत जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.