उरई, अप्रैल 9 -- कोंच। कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सलैया बुजुर्ग में घर में अकेली एक युवती ने बुधवार शाम फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त युवती की मां और भाई काम के सिलसिले में झांसी के मोंठ में गए हुए थे। वापस आने पर घर का दरवाजा न खुलने पर भाई किसी तरह अंदर पहुंचा तो वहां रस्सी से लटका बहन का शव देख उसके होश उड़ गए। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि परिवार के लोग घटना की वजह के बारे में कुछ नहीं बता पाए। ग्राम सलैया बुजुर्ग निवासी पवन सिंह बुधवार को अपनी मां कुसुमा रानी को लेकर किसी काम के चलते झांसी के मोंठ तहसील क्षेत्र में गया हुआ था। तभी घर पर अकेली बहन 20 वर्षीय मीनाक्षी कौरव ने दरवाजा अंदर से बंद किया और फिर रस्सी का फंदा गले में डालकर फांसी लगाकर जान दे दी। रात को जब पवन और उसकी मां घर ...