उरई, अप्रैल 9 -- उरई। संवाददाता कैलिया थाना क्षेत्र ग्राम सलैया बुजुर्ग में बुधवार शाम को एक युवती ने खुद को घर में बंद करके रस्सी का फंदा गले में डाल खुदकुशी कर ली। घटना के वक्त वह घर में अकेली थी जबकि मां और भाई काम के सिलसिले से जिला झांसी के मोंठ गए हुए थे। वापस आने पर घर का दरवाजा न खुलने पर भाई किसी तरह अंदर पहुंचा तो वहां रस्सी से लटका बहन का शव देख उसके होश उड़ गए। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि परिवार के लोग घटना की वजह के बारे में कुछ नहीं बता पाए।बुधवार को ग्राम सलैया बुजुर्ग निवासी पवन सिंह अपनी मां कुसुमा रानी को लेकर किसी काम के चलते जिला झांसी के मोंठ तहसील क्षेत्र गया हुआ था। इस दौरान घर पर अकेली उसकी बहन मीनाक्षी कौरव 20 वर्ष थी जिसने शाम के वक्त घर का दरवाजा अंदर से बंद किया और फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.