घर में अकेली युवती ने जहर खाकर की खुदकुशी
उरई, मई 24 -- उरई। संवाददाता शहर के मोहल्ला इंदिरा नगर में शनिवार देर शाम को 18 साल की युवती ने जहर खाकर जान दे दी। घटना के वक्त युवती घर में अकेली थी जबकि उसके मां-बाप गांव गए हुए थे और दोनों भाई बाहर घूमने गए हुए थे। जहर खाने के बाद हालत बिगड़ने पर युवती ने अपनी सहेली को मोबाइल पर इसकी जानकारी दी और तब सहेली ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि परिवार के लोग खुदकुशी किए जाने की वजह के बारे में कुछ नहीं बता पाए। जिसकी पुलिस जांच पड़ताल कर रही हैशनिवार को उरई के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी राजेश अपनी पत्नी पिंकी देवी के साथ किसी काम से अपने गांव धमनी गए थे। यहां के मकान पर दो पुत्र विकास व अनमोल के अलावा 18 वर्षीय पुत्री खुशी थी। पुत्र कहीं चले गए और इसी दौरान देर शाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.