कन्नौज, जून 5 -- तालग्राम, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां घर में अकेली 12 वर्षीय मासूम बच्ची को पाकर एक युवक ने दीवार फांदकर दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया। यह भी पढ़ें- मानसिक रूप से दिव्यांग किशोरी से घर में घुसकर दुष्कर्म, केसआरोपी फरार पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।महिला और बच्चों की सुरक्षा पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता के पिता ने बताया कि बीते 28 मई की शाम उनकी 12 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे।ग्रामीणों की कार्रव...