बांदा, मार्च 16 -- बांदा। अतर्रा थाने एक गांव में पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर अकेली महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। गुहार लगाने पर वह भाग खड़ा हुआ। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। बताया कि शनिवार को दोपहर वह घर में अकेली थी। तभी पड़ोसी बटेरा द्विवेदी घर में घुस आया। उसने गंदी हरकतें शुरू कर दी और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। गुहार लगाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने बटेरा के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.