घर में अकेली महिला से दुष्कर्म का प्रयास, परिजनों ने युवक को पकड़कर पीटा
बागपत, अप्रैल 21 -- दाहा। दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात घर में घुसकर एक युवक ने अकेली महिला के साथ छेड़छाड़ करते दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आए परिजनों ने युवक को पकड़ कर धुनाई कर पुलिस को सौप दिया। पीड़ित महिला ने थाने पर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि गांव के बाहर जंगल में बने मकान में अपने बच्चों के साथ रहती हुं। मेरा पति बाहर गाड़ी चलता है। रविवार रात में घर पर अकेली थी। जबकि बेटे अपने ताऊ के साथ खेत पर भूसा लेने गए थे। उसी बीच घर पर में अकेली थी। इस दौरान घर में गांव का एक युवक घुस गया और मेरे साथ जबर्दस्ती छेड़छाड़ करने लगा तथा दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.