रामपुर, मई 3 -- शाहबाद। नगर में काफी दिनों से गलत नजर रख रहा युवक मौका पाते ही विवाहिता के घर में घुस आया। आरोप है कि आरोपी युवक ने विवाहिता को अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लीलता की हदें पार कर दीं। इतना ही नहीं, घर लौटने के बाद घटना की जानकारी होने पर शिकायत लेकर पहुंचे पति को चार लोगों ने मिलकर पीट दिया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों पर केस दर्ज किया है। नगर के मोहल्ला हकीमान निवासी युवक के अनुसार पड़ोस में रहने वाला अरमान उसकी पत्नी पर गलत नजर रखता है। आरोप है कि 19 अप्रैल की रात करीब 11 बजे अरमान उसके घर पहुंच गया और उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौज करते हुए अश्लील हरकत की। उस समय वह घर पर मौजूद नहीं था।घर लौटने पर पत्नी ने पूरी घटना बताई। इसके बाद जब वह शिकायत करने आरोपी के घर गया तो आरोप यह भी है कि वहां अरमान, उसके पिता हफ...