शाहजहांपुर, अप्रैल 22 -- निगोही। एक युवक ने घर मे महिला को अकेला देख छेड़छाड़ कर दी। मंगलवार दोपहर नगर पंचायत निगोही के एक वार्ड में महिला का पति काम करने गया था। बह घर में अकेली थी। पड़ोस का एक युवक बहाने से घर में घुस आया। और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर लालच देने लगा। हरकत से परेशान महिला ने युवक को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...