बिजनौर, अप्रैल 24 -- कोतवाली देहात। घर में अकेली महिला के साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओ मुकदमा दर्ज किया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने में दी तहरीर मे कहा है कि वह कृषि कार्य से अपने जंगल गया हुआ था तथा उसकी पत्नी घर में अकेली थी तभी गांव का एक व्यक्ति उसके घर में आज घुसा तथा उसकी पत्नी के साथ जबरदस्ती छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। अचानक पति जंगल से वापस लौटा तो घर में शोर शराबे की आवाज सुनी। मौका पाकर आरोपी व्यक्ति जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता के पति की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी हेमंत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.