नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- Bihar Crime News: बिहार के नालंदा में शराब के नशे में धुत्त युवक ने अपने पड़ोसी की ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या कर दी। घटना नालंदा थाना क्षेत्र के बड़गांव-मुशहरी गांव में रविवार की देर शाम में हुई। मृतक 55 वर्षीय चंदेश्वर मांझी है। हत्या का आरोप पड़ोसी विरेश मांझी पर लगाया जा रहा है। मृत अधेड़ की पत्नी जालो देवी के आवेदन पर पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली। मृतक की पत्नी जालो देवी ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि पति नालंदा खंडहर के पास होटल में काम करते थे। रविवार की दोपहर आरोपित विरेश शराब के नशे में उनके घर में घुस गया। उस वक्त घर में कोई पुरुष नहीं था। उन्होंने आरोपित को रोकने का प्रयास किया पर वह नहीं माना और महिला के साथ जबरदस्ती करने लगा। जब शोर मचायी तो आरोपित भाग निकला। शाम को पति घर लौटे तो घटना की जानकारी द...