नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- Bihar News: बिहार के कटिहार जिले के मनसाही थाना क्षेत्र से एक मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक गांव में बीती रात एक नाबालिग बच्ची को घर में अकेला पाकर पड़ोस के ही एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।अकेली पाकर घर में घुसा दरिंदा मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता के माता-पिता शुक्रवार को इलाज कराने के लिए अस्पताल गए हुए थे। घर में नाबालिग बच्ची अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर बगल के ही एक गैरेज में रहने वाला आरोपी आलमगीर चुपके से घर में दाखिल हो गया। आरोपी ने बच्ची के साथ जबरन दुष्कर्म किया। जब नाबालिग ने विरोध किया और शोर मचाना शुरू किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.