घर में अकेली थी भाभी; फावड़ा लेकर आ गया देवर, भाई के आने से पहले खेला खूनी खेल
सहारनपुर, मई 10 -- Saharanpur News: सहारनपुर जिले के नानौता थाना क्षेत्र में नाइयों वाली गली रविवार रात उस समय दहशत में डूब गई, जब 23 वर्षीय भाभी सना नाज की उसके ही देवर आमिर ने कथित रूप से हत्या कर दी। सनसनीखेज वारदात में आरोपी काफी देर तक हाथ में फावड़ा लेकर शव के पास खड़ा रहा और किसी को भी घर के अंदर नहीं आने दिया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने बामुश्किल आरोपी को हिरासत में लिया। जानकारी के अनुसार सना ने कुछ महीने पहले पड़ोस में रहने वाले सलमान राव से प्रेम विवाह किया था। दोनों के अलग-अलग बिरादरी से होने के कारण विवाह के बाद परिवार में लगातार तनाव बना हुआ था। रविवार शाम सना घर में अकेली थी, उसका पति किसी काम से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान देवर आमिर से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में आकर आमिर ने घर में रखा फावड़ा उठाकर सना पर ताबड़त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.