घर में अकेली किशोरी से छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज
उरई, जून 16 -- जालौन। संवाददाता घर में अकेली किशोरी को देखकर युवक जबरन घर में घुस गया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर पिटाई की और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़िता ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को बताया कि सोमवार की दोपहर उसके परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर मजदूरी करने के लिए गए थे। घर पर वह व उसका छोटा भाई था। घर में उसे अकेली देखकर गांव का युवक रोहित जबरन घर के अंदर घुस आया और छेड़खानी करने लगा। जब उसने विरोध किया तो पिटाई कर दी। उसके चिल्लाने पर आसपास के लोग बचाने के लिए आए तो वह शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। किशोरी ने बताया कि उसके छोटे भाई ने घटना का वीडियो बना लिया था जो उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.