घर बैठे ही बच्चे कर सकते 11वीं और 12वीं की पढ़ाई
फतेहपुर, मई 14 -- फतेहपुर। स्वयं पोर्टल पर कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के ऑनलाइन पाठ्यक्रम शुरू कर दिए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर अधिक से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन कराने को कहा है। एनसीईआरटी की ओर से संचालित इन ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के माध्यम से छात्र घर बैठे विभिन्न विषयों की पढ़ाई कर सकेंगे। इसी शिक्षा सत्र में कुल 28 ऑनलाइन पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। इनमें लेखा शास्त्र, व्यवसाय अध्ययन, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, भूगोल, गणित, भौतिकी, मनोविज्ञान, अंग्रेजी तथा समाजशास्त्र सहित कुल 11 विषय शामिल हैं। सभी कोर्स पूरी तरह नि:शुल्क हैं। कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के अलावा शिक्षक तथा अभिभावक भी इन पाठ्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.