लखनऊ, फरवरी 16 -- लखनऊ मेट्रो में सफर करने वालों के लिए क्यूआर टिकटिंग प्रणाली सोमवार से शुरू कर दी गई है। इससे मेट्रो के आधिकारिक ऐप पर घर बैठे ही टिकट बुक करा सकेंगे। स्टेशन पर वेडिंग मशीन से क्यूआर टिकट भी ले सकेंगे। प्लेटफॉर्म पर प्रवेश और निकासी के लिए मोबाइल ऐप पर आए डिजिटल क्यूआर कोड को एएफसी गेट पर स्कैन कराएंगे तो गेट खुल जाएगा। वेडिंग मशीनों से मिले क्यूआर कोड वाले कागज को भी स्कैन कराना होगा। टोकन आधारित टिकट पूर्व की भांति चलन में रहेगा। पहले दिन 15000 यात्रियों ने क्यूआर टिकटिंग का लाभ उठाया। हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने इस प्रणाली को लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि यात्री लखनऊ मेट्रो के आधिकारिक मोबाइल ऐप लखनऊ मेट्रो ऑफिशियल (प्ले स्टोर और आईओएस प्लेटफॉर्म पर ऐप उपलब्...