बागपत, मई 8 -- बागपत। अब किसानों को अपने खेत व जमीन की खतौनी की प्रमाणित कॉपी लेने के लिए तहसील में लेखपालों व अधिकारियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

नई ऑनलाइन सेवा उन्हें कम्प्यूटर, लैपटॉप में लगे प्रिंटर से प्रमाणित कॉपी घर बैठे ही मिल जाएगी। वे इन्हें अपने गांव और आसपास ही जन सेवा केंद्र से भी ले सकेंगे। इससे ग्रामीणों को तहसील जाने आने में खर्च और समय की बचत होगी। वहीं तहसीलों में भी भीड़ कम होगी। उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद ऑनलाइन सेवाओं को लगातार बेहतर करने में लगा है। अभी तक लोगों को अपनी जमीनों की खसरा व खतौनी ऑनलाइन मिल जाती थी, लेकिन प्रमाणित कॉपी की जरूरत पड़ने पर उन्हें तहसीलों में चक्कर लगाने पड़ जाते थे। कभी एक बार में ही आने पर सफलता मिल जाती थी, तो कभी अधिकारी व कर्मचारी की व्यस्तता के कारण दूसरे दिन भी जाना पड़ जाता था। ऐसे मे...