नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। एमसीडी उपचुनाव में इस बार मतदाताओं को दिल्ली विधानसभा चुनाव की तरह कई सुविधाएं मिलेंगी। घर से मतदान के लिए निकलने से पहले लोग देख सकेंगे कि उनके बूथ पर मतदाताओं की कितनी लंबी कतार है। राज्य निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव के लिए निगम चुनाव दिल्ली के नाम से मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिए मतदाता अपने बूथ संख्या और उसकी लोकेशन के बारे में भी जान सकेंगे। निर्वाचन आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में बूथों पर मतदाताओं की कतार की जानकारी लेने की सुविधा पहली बार शुरू की थी। राज्य निर्वाचन आयोग ने अब यह सुविधा एमसीडी उपचुनाव में भी देने का फैसला किया है। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, हाल ही में शुरू किए गए मोबाइल ऐप निगम चुनाव दिल्ली में मतदाताओं की सहूलियत के लिए कई विकल्प दिए गए हैं। मतदाता अप...