फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 18 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। किसानों के लिए अच्छी खबर है। जनपद में 31 मई तक किसान क्रेडिट कार्ड विशेष संतृप्ति अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में कृषि विभाग और बैंक कर्मचारी पात्र किसानों को केसीसी से जोड़ेंगे। इसका मकसद कोई भी पात्र किसान सुविधा से वंचित न रहे। नए केसीसी बनाये जाएंगे और पुराने केसीसी खातों का नवीनीकरण भी किया जायेगा। जनपद में केसीसी बनवाने के लिए किसानो को मशक्कत करनी पड़ती है। अक्सर पात्र होने के बाद भी किसानो को केसीसी का लाभ नही मिल पाता है। अब ऐसे में शासन के निर्देश पर विशेष संतुप्ति अभियान चलाया जायेगा। यह अभियान 31 मई तक चलेगा। इसमें कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारी, बैंक प्रतिनिधि किसानों के बीच पहुंचकर केसीसी से जुड़ी सभी सेवाओं का लाभ देंगे। इस अभियान को मिशन मोड पर चलाया जा रहा है जिससे कोई ...