बिजनौर, जनवरी 11 -- आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों तथा 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। सरकार ने बीआईएस 2.0 के अंतर्गत आयुष्मान ऐप के माध्यम से स्वयं आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध करा दी है। सीएचसी स्योहारा अधीक्षक डॉ. बीके स्नेही ने प्रेस वार्ता में बताया कि लाभार्थी बीआईएस पोर्टल या आयुष्मान एप पर जाकर बेनिफिशियरी विकल्प का चयन कर अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से लॉगिन कर सकते हैं। मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी के जरिए सत्यापन के बाद आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन किया जा सकता है और कार्ड जारी किया जा सकता है। अधीक्षक डॉ. स्नेही ने ब्लॉक के सभी सम्मानित पात्र लाभार्थियों एवं 70 वर्ष या इससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों से अपील की है कि वे अपने-अपने मोबाइल से आयुष्मान भारत हेल्थ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.