घर बैठे बनाएं आभा कार्ड, डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ेंगे लोग
जहानाबाद, सितम्बर 21 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता निर्माण की समीक्षा की। उन्होंने जिले के अधिक से अधिक लोगों का आभा कार्ड बनाने और इसके लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने शिक्षा विभाग, जीविका और आईसीडीएस को भी लोगों को आभा के प्रति जागरूक करने को कहा। आशा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर लोगों को आभा बनाने में सहयोग करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि मोबाइल के माध्यम से घर बैठे नि:शुल्क आभा बनाया जा सकता है। इसके जरिए स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल रूप में सुरक्षित रखने और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी प्रक्रिया को आसान बनाने में मदद मिलेगी। फोटो- 21 सितम्बर जेहाना- 19 कैप्शन- शहर स्थित कलेक्ट्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.