भभुआ, जनवरी 19 -- शिविर के लिए डीएम ने डिप्टी कलेक्टर को बनाया नोडल पदाधिकारी पासपोर्ट बनवाने के लिए अब पटना या अन्य केंद्रों पर नहीं जाना पड़ेगा (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। पासपोर्ट बनवाने के इच्छुक कैमूरवासियों के लिए अच्छी एवं काम की खबर खबर है। विदेश मंत्रालय के निर्देश पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना द्वारा कैमूर जिले में पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप फरवरी माह में 10, 11 और 12 तारीख को आयोजित किया जाएगा। डीएम नितिन कुमार सिंह ने इस विशेष शिविर के सफल और सुचारू संचालन के लिए वरीय उप समाहर्ता उज्जवल कुमार को नोडल पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया है। वह इस पूरे आयोजन की निगरानी करेंगे और आवेदकों को सुविधा सुनिश्चित कराएंगे। शिविर के तकनीकी और प्रशासनिक कार्यों के बेहतर समन्वय के लिए नोडल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.