आजमगढ़, सितम्बर 2 -- आजमगढ़,संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से होमबेस्ट एजुकेशन के तहत गंभीर रूप से दिव्यांग बच्चों को घर पर ही बेहतर शिक्षा से जोड़ा जायेगा। इसके लिए शासन की तरफ से 350 दिव्यांग बच्चों को लर्निग मटेरियल और स्टेशरी उपलब्ध कराने के लिए 12 लाख 25 हजार रुपये का बजट अवमुक्त हुआ है। जल्द ही चिन्हित बच्चों को आवश्यक शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। समग्र शिक्षा के तहत गंभीर रूप से दिव्यांग ऐसे बच्चों को होम बेस्ड एजुकेशन से जोड़ा जाता है,जो नियमित रूप से विद्यालय आने में सक्षम नहीं हैं। ऐसे बच्चों को विशेष शिक्षकों और प्रशिक्षकों को माध्यम से घर पर शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही आवश्यक शिक्षण सामग्री भी दी जाती है। जिला समन्वयक एवं समेकित शिक्षा समग्र संतोष कुमार ने बताया कि गंभीर रूप से दिव्यांग बच्चों को विशेष शिक्षक उनके घर...