घर बैठे पेंशन सत्यापन से लेकर 500 चार्जिंग स्टेशन तक. राजस्थान कैबिनेट के बड़े फैसले
नई दिल्ली, मई 22 -- राजस्थान सरकार की शुक्रवार को हुई कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक कई बड़े फैसलों के कारण चर्चा में रही। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जहां लाखों पेंशनर्स को राहत देने वाले फैसले लिए गए, वहीं उद्योग, ऊर्जा, परिवहन और प्रशासनिक सुधारों को लेकर भी बड़े संकेत दिए गए। बैठक से निकले फैसलों ने यह साफ कर दिया कि सरकार अब तकनीक, निवेश और सुविधाओं को एक साथ जोड़कर आगे बढ़ने की रणनीति पर काम कर रही है।घर बैठे जीवन प्रमाण, पेंशनर्स को बड़ी राहत कैबिनेट के सबसे अहम फैसलों में पेंशनर्स के लिए नई व्यवस्था रही। अब बुजुर्गों को जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने के लिए ई-मित्र या बैंक के चक्कर नहीं लगाने होंगे। मोबाइल एप पर फेस रिकग्निशन तकनीक के जरिए वे घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र दे सकेंगे। सरकार ने इस व्यवस्था को मंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.